मनोरंजन

गीतिका – मधु शुक्ला

छोड़ कर मझधार में साजन न जाओ तुम,

प्रिय मिलन के पल मनोहर मत भुलाओ तुम।

 

भूल  जाना  है  नहीं  आसान  इतना  प्रिय,

जी सकोगे क्या हमारे बिन बताओ तुम।

 

नव  उमंगें  चाहतें  मन  में  जगाकर  के,

पतझड़ों से प्रेम करना मत सिखाओ तुम।

 

पास  बैठो  डर  जमाने  का  तजो मन से,

जो किया वादा उसे हँसकर निभाओ तुम।

 

लोग  तो  बातें  बनाना  जानते  हैं  बस,

साथ देगा मीत ही उसको हँसाओ तुम।

 

जब हमें रब ने मिलाया क्यों सहें दूरी,

ईश के उपहार से जीवन सजाओ तुम।

—  मधु शुक्ला, सतना, मध्यप्रदेश

Related posts

गीत(इमरान सिद्धू वार्ता) – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

प्रवीण प्रभाती – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

सोशल मीडिया पर हरियाणवी रागनी एवं रचनाओं से समाज को संदेश देते मौजु डॉक्टर दिनोद – डॉ. सत्यवान सौरभ

newsadmin

Leave a Comment