मनोरंजन

गजल – ऋतु गुलाटी

अजी   साथ तेरा  मिले  बात होगी।

खुशियों की फिर तो अजी रात होगी।

 

हमे प्यार की ये कशिश न होती।

इबादत की पहली वो शुरुआत होगी।

 

मिले गम तुम्हारा, सहे आज कैसे।

मिलो गर हमे गम की बरसात होगी।

 

शमा जो जली चाह मे अब तुम्हारी।

अरे  मयकदे  मे  मुलाकात होगी।

 

वफा की ऋतु तुमसे बताऊँ ये कैसे?

चलो  मैकदे मे  वही बात होगी।

ऋतु गुलाटी ऋतंभरा.  मोहाली , चंडीगढ़

Related posts

ऐसे क्या देखते हो – सुनीता मिश्रा

newsadmin

प्यारी हिन्दी – कमल धमीजा

newsadmin

मेरी कलम से – क्षमा कौशिक

newsadmin

Leave a Comment