मनोरंजन

गजल – मधु शुक्ला

आप कानून को क्यों कुचलने लगे,

आईना देखकर क्यों तड़पने लगे।

 

क्या वतन से मुहब्बत नहीं आपको,

न्याय की बात सुनकर बहकने लगे।

 

हक सभी को बराबर मिले मुल्क में,

क्या गलत कह दिया जो बरसने लगे।

 

बाँट कर घर न आराम तुमको मिला,

बंधु के चैन को कत्ल करने लगे।

 

ज्यादती कब चली है किसी की यहाँ,

‘मधु’ कहीं गलतियाँ वह न गिनने लगे।

— मधु शुक्ला,सतना, मध्यप्रदेश

Related posts

अनन्या फाउंडेशन का कार्यक्रम हिन्दी भवन सम्पन्न

newsadmin

साहित्य सदन द्वारा मातृ दिवस पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी आयोजित

newsadmin

अविष्कारों की मजेदार कहानियां – बृजमोहन गुप्त

newsadmin

Leave a Comment